सरवंश दानी गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार के द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गुरु ग्रंथ साहिब जी व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश दरबार से प्रात 10 बजे प्रारंभ होकर सम्राट चौक, थाना चौक , मेडिकल चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर ही समाप्त होगा इस नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों दयाल पब्लिक  स्कूल, लीलावती स्कूल, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल,के बच्चे तथा गतका पार्टी के साथ-साथ पंजाब का बैंड तथा विभिन्न गुरुद्वारों से आई हुई संगत कीर्तन करते हुए चली।  

विभिन्न संस्थाओं के द्वारा नगर कीर्तन की संगत का स्वागत तथा उनके जलपान का भी आयोजन किया गया है उक्त आयोजन में विधायक संजीव शर्मा,भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल , भाजपा  वरिष्ठ नेता सरदार एस पी सिंह केके शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी गण तथा पत्रकार बंधु विशेष रूप उपस्थित  रहे हैं।

मुख्य संरक्षक हरप्रीत सिंह जग्गी, अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव सुखविंदर सिंह ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन में मुख्य रूप से सरदार इकबाल सिंह सोढी मंजीत सिंह सेठी,जसवीर सिंह जगमोहन सिंह,गगन अरोरा के दयाल सिंह, संदीप सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post