रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- 55% विकलांग सैन वासू राईडर नंदवंशी का सैन फार्म रिछपाल गढ़ी गौर सिटी नोएडा में भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन जिला अध्यक्ष चमन सिंह सेन महानगर अध्यक्ष विजय सेन के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पटका और फ़ूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथियों हम आप लोगों को अवगत कराते हैं कि सैन वासु राइडर नंदवंशी जिला आगरा के निवासी हैं और वह पर्यावरण स्वच्छ बनाने के लिए प्रदूषण मुक्त भारत देश को बनाने के लिए पूरे भारत देश की साइकिल से यात्रा कर रहे हैं।
अब तक उन्होंने राजस्थान हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड उत्तर प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं उन्होंने भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेने का कार्य किया है और अब तक 41 जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया है ,आज उन्होंने ए डी एम (a d m) सिटी विकास कश्यप पी सी एस से मुलाकात कर निवेदन किया कि मुझे स्कूल में बच्चों को पर्यावरण के संबंध में पढ़ाना है, उनके निर्देश पर नंदग्राम गाजियाबाद में बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया है और वासु राइडर नंदवंशी बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं मैं अपने भारतीय सैन समाज के सम्मानित साथियों से अपील करूंगा की नंदवंशी का सहयोग करें ,वे देश हित में कार्य कर रहे हैं समाज हित में कार्य कर रहे है।
आज हमने नंदवंशी के स्वागत समारोह में भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन जिला अध्यक्ष चमन सिंह सैन महानगर के अध्यक्ष विजय कुमार सैन देवेंद्र प्रधान राम अवतार सेन नितिन सैन शांति हरवीर सैन भोपाल सेन अमित सेन मोदीनगर महेश सेन सेन बिहार मुकेश ठाकुर ओमकार ठाकुर छपरौला जयप्रकाश सेन विजयनगर सतीश सेन भारतीय प्रताप विहार सभी ने मिलकर सैन वासु सैन राइडर नंदवंशी का जोरदार स्वागत किया और 2100 का सहयोग किया। भारत देश को प्रदूषण से मुक्त कराना पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है आओ हम सब मिलकर संकल्प ले देशहित में कार्य करना है हिंदुस्तान जिंदाबाद जिंदाबाद भारतीय सेन समाज जिंदाबाद जिंदाबाद सैन वासु राइडर नंदवंशी जिंदाबाद जिंदाबाद।