गांव भिक्कनपुर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन: अजय प्रमुख





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पशुपालकों के द्वार पर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशु स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से जनपद गाजियाबाद के ग्राम भिक्कनपुर में पशु स्वास्थ्य एवं बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन अजय प्रमुख राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसपी पाण्डेय ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में पशुओं को हवादार, किंतु ठंडी हवा से सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही सूखी एवं स्वच्छ बिछावन की व्यवस्था तथा रात्रि के समय बोरे, टाट या पॉलिथीन की परत का उपयोग कर पशुओं को ठंड से बचाना आवश्यक है।

परियोजना प्रभारी डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में पशुओं में पाचन संबंधी विकार, भूख में कमी तथा दुग्ध उत्पादन में गिरावट देखी जाती है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि पशुओं को गुनगुना पानी पिलाएँ तथा आहार में प्रतिदिन 200 से 300 ग्राम गुड़ अथवा 50 से 100 ग्राम सरसों का तेल अवश्य शामिल करें, जिससे पशु स्वस्थ रहें और उनकी उत्पादन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रेम सागर मौर्या, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. अखिल पटेल, डॉ. राहुल चौधरी डा शक्ति प्रताप तथा डा शुभम चौधरी द्वारा लगभग 150 पशुओं की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल चौधरी एवं ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, जयवीर सिंह, महावीर सिंह, सुमित त्यागी, विनय चौधरी, संदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post