रिपोर्ट :- अजय रावत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट :- भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ देव प्रताप सिंह ने रामादेवी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अमेच्योर स्पोर्ट्स शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। शूटिंग रेंज के उदघाटन के बाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। शूटिंग रेंज का उदघाटन भारत के युवा शूटर स्टार देव प्रताप सिंह, उनके कोच दीपक तोमर, स्कूल प्रिंसिपल सरिता भाटी, स्कूल डायरेक्टर अमित चौधरी व अमेच्योर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की डायरेक्टर एवं फाउंडर साक्षी गुप्ता द्वारा किया गया।
देव प्रताप सिंह ने युवा खिलाड़ियों का आहवान किया कि वे एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक मजबूती के बल पर आगे बढे। साक्षी गुप्ता ने बताया कि यह शूटिंग रेंज कम लागत में प्रमाणित कोचों के मार्गदर्शन में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रशिक्षण के साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगी। शूटिंग रेंज के उद्घाटन के बाद आयोजित प्रतियोगिता में हर्षित भारद्वाज ने 400 में से 348 निशाने लगाकर विजेता बने।