रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाडा के तहत आयोजित दो दिवसीय आधार कार्ड कैंप शुक्रवार से शुरू हो गया। डाक विभाग व स्वास्थ्य विभाग से आयोजित कैंप में श्रेया आई सेंटर इंदिरापुरम के नेत्र विशेषज्ञों ने नेत्रों की निशुल्क जांच भी की।
कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा, विशिष्ट अतिथि पार्षद कन्हैयालाल, स्कूल के निदेशक व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर, सौरभ यादव व पंडित अशोक भारतीय ने किया।
सरदार बलप्रीत सिंह नेे बताया कि आधार कार्ड कैंप का पहले दिन 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कैंप में 18 वर्ष तक की आयु के नए आधार कार्ड भी बनाये गए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिको ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। लोगों ने पुराने आधार कार्ड में सुधार एवं बदलाव भी कराया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड कैम्प शनिवार 17 जनवरी को भी लगेगा।
कैंप का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लाना होगा। साथ ही ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र क्यू आर कोड वाला एवं ओरिजिनल कागज साथ लाने होंगे।