न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंचतत्र की कहानियो के माध्यम से छात्र-छात्रो ने संयुक्त परिवार का महत्व बताया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे सीबीएसई द्वारा निर्देशित कला एकीकृति परियोजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान सरस्वती वंदना के बाद अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

समारोह में पंचतंत्र की कहानियों पर आधारित कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। परियो की कहानी मे जहॉं एक तरफ काल्पनिक जगत कोदिखाया गया वही दूसरी तरफ पंचतन्त्र की कहानियो मे आचार्य विष्णु षर्मा एवम् संयुक्त परिवार की विषेषताओ के बारे मे बताया गया। 

स्कूल प्रधानानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आज के परिवेष मे अत्यन्त महत्वपूर्ण होते है जिनसे पारिवारिक विघटन को रोका जा सकता है । ऐसे कार्यक्रम प्राचीन भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता को मजबूत करने का कार्य भी करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post