राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 79वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन्


 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने जगदीश नगर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 79वीं पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ज्ञात रहे कि 30 जनवरी 1948 को आजादी में अपना कोई योगदान ना देने वाले संगठन के नेताओं ने नाथूराम गोडसे के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करवा दी थी। 

राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संयोजक व संस्थापक सतेन्द्र यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा महात्मा गांधी के प्रयोग और विचारों द्वारा ही हम शक्तिशाली भारत बना सकते हैं वर्तमान परिस्थितियों में उनके विचार और ज्यादा प्रासंगिक हो जाते हैं जिस प्रकार वे ग्राम स्वराज की बात करते थे कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी ने उन्हें सिद्ध कर दिया कि देश दुनिया का उद्धार गांधीजी के ग्राम स्वराज द्वारा ही संभव है। 

राष्ट्रपिता गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद सिंह अकेला ने कहा कुछ वे लोग जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था, आज सत्ता में बैठे हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्य क्रांतिकारियों के बीच विभेद पैदा करने में लगे हैं जबकि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की पदवी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही दी थी और शहीद राम प्रसाद बिस्मिल ने भी फांसी चढ़ते हुए यही कहा था कि देश के युवाओं को महात्मा गांधी के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। 

श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सांसद प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा गाँधी का देश की आजादी में अमूल्य योगदान है, जिसका देश कभी मूल्य चुका नहीं सकता। श्रद्धांजलि देते हुए अनिल सिन्हा(प्रभारी उत्तरप्रदेश, बिहार) ने कहा कि गाँधी जी ने देश की आजादी में विदेशी सामानों का बहिष्कार किया और देश की जनता से कहा कि सभी स्वदेशी सामान का उपयोग करें जनता ने उनका साथ दिया और अंग्रेजों को बहुत बड़ी धन की हानि हुई। अगर आज भी गांधी जी कि इस नीति पर चला जाए तो देश का भविष्य बहुत उज्जवल होगा। 
  
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से अनिल सिन्हा (प्रभारी बिहार प्रदेश),विनोद कुमार अकेला, तेजेन्द्र कुमार वर्मा, अनुपम अग्रवाल, सत्येंद्र यादव,धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेन्द्र यादव, नसरुद्दीन मलिक,  जगदीश राय,  दीपक वर्मा,  विकास कुमार, दीपक पाल,  रिंकू कुमार, विवेक राणा, आबिद, इर्शाद, हरीश शर्मा, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post