लिटिल चैंप्स ने रवि ब्रदर्स को 34 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पहले वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में र्लििटल चैंप्स विजयी ने रवि ब्रदर्स को हरा दिया। टीम मैच में 34 रन से विजयी रही। मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में लिटिल चैंप्स ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन का स्कोर खडा करने में सफल रही। टीम की ओर से  आरव रावत ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली। तृप्ति गुलाठी ने नाबाद 63 रन बनाए। ग्रंथिक नेगी ने 7 ओवर में 38 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। 

207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रवि ब्रदर्स जूनियर 30.5 ओवर में 172 रन पर आउट हो गया। टीम के लिए सबसे बडा योगदान 38 अतिरिक्त रन का रहा। मालपानी हरेहान ने 35, गंथिक नेगी ने 26 व केतन ने 25 रन बनाए। तेजस वर्धन ने 4.5 ओवर में 36 रन देकर 3 व पुलिकत शर्मा ने 6 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। तृप्ति गुलाठी ने 7 ओवर में 39 रन दिए व 1 सफलता प्राप्त की। नाबाद 63 रन बनाने व 1 विकेट लेने पर तृप्ति गुलाठी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post