रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ की एक टीम श्रीलंका के गम्पहा जिले में प्रभावित समुदायों को राहत प्रदान करने के लिए सतत और सुव्यवस्थित कार्रवाई में जुटी हुई हैं। NDRF टीम की कमान प्रवीण कुमार तिवारी, कमाण्डेंट, 8वीं बटालियन कर रहे है।
स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय रखते हुए NDRF की टीम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय रूप से राहत एवं पुनर्वास कार्यों का संचालन कर रही हैं। अधिकांश प्रभावित परिवारों को स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए NDRF ने कुओं की गहन सफाई, कीचड़ एवं दूषित जल की निकासी।
तथा जल शोधन करते हुए पेयजल आपूर्ति को पुनर्स्थापित करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत उपलब्ध कराना, जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम करना और समुदायों को शीघ्र सामान्य स्थिति में लौटने में सहायता प्रदान करना है।
NDRF टीमें क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी तैनात कर रही हैं। स्थानीय निकायों, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।