मेरी प्राथमिकता SIR अभियान को सफल बनाना है: विधायक संजीव शर्मा




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शहर विधानसभा में चल रहे SIR (मतदाता गहन पुनरीक्षण) अभियान के संबंध में शुक्रवार को प्रताप विहार स्थित लीलावती स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर विधायक संजीव शर्मा ने की। जिसमें पाँचों मंडल अध्यक्ष, सभी पार्षद, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं विभिन्न स्तरों के जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक ने SIR अभियान की गंभीरता पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर–घर पहुँचकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी सावधानी और निष्ठा के साथ पूर्ण करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अद्यतन एवं सटीक मतदाता-सूची अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनभागीदारी को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इसे अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानकर तेजी और समर्पण के साथ कार्य करें।

शहर विधायक संजीव शर्मा के मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि SIR अभियान के दौरान किसी भी वैध मतदाता का नाम छूटने न पाए और प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्य सुचारू, क्रमबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित हो।

बैठक में महानगर संयोजक सुभाष शर्मा, अमित रंजन, शहर विधानसभा संयोजक बलराम रावल, मंडल प्रवासी प्रियंका प्रियदर्शिनी, डॉ. रिचा भदौरिया, राजेश शर्मा, राकेश पंडित, सुधीर शर्मा, सेक्टर संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महिमा गुप्ता, पवन शर्मा, हेमराज माहौर, वरुण नागर सहित अभियान के मंडल संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, समस्त पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post