सरदार बलप्रीत सिंह को एसआईआर अभियान के लिए मंडल प्रवासी बनाया


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह को पार्टी ने एक और अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर अभियान के लिए साहिबाबाद विधानसभा के खोडा मंडल का मंडल प्रवासी बनाया गया है। उनके मंडल प्रवासी बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि वे एसआईआर अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे और खोडा मंडल के सभी निवासियों का गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करेंगे। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने भाजपा अल्पख्ंयक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। वे दिन-रात पार्टी व भाजपा सरकार की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्यिों, योजनाओं नीतियों व सिद्धांतों को जनता के बीच पहुंचाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उनके इन कार्यो से प्रसन्न होकर ही उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर अभियान के लिए साहिबाबाद विधानसभा के खोडा मंडल का मंडल प्रवासी की जिम्मेदारी दी गई है, जो पार्टी के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post