रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कविनगर रामलीला मैदान के जानकी भवन में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। बलप्रीत सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनके आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने संस्थागत सामाजिक दायित्व की महत्वपूर्ण बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जो जनसेवा के कार्यों को और गति देंगे।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी सुभाष यदुवंश, एसआईआर के प्रदेश सह संयोजक विधायक संजीव शर्मा , उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा से गुरदीप सिंह सोहल, रमनदीप वालिया, महामंत्री राकेश जैन, आकाश जैन, हरविंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि संगठन सर्वाेपरि है, और हम सब मिलकर उप मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गाजियाबाद के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।