◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दीं
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने नई दिल्ली में पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भेंट की। सरदार बलप्रीत सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ दीं।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भेंट से नई उर्जा व उत्साह का संचार हुआ है। वंे जमीन से जुडे ऐसे नेता हैं, जिनका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित है। विनम्र, मधुर व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं और सभी के प्रिय हैं। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खडे रहते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।