◼️संस्था बेसहारा लोगों और अनपढ़ बच्चों की मदद करेगी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गरीबी, अशिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए समाजसेविका खुशबू चौधरी आशा की किरण बनकर आई हैं। उनकी मदद के लिए उन्होंने सामाजिक संस्था नई पहल की स्थापना की है। खुशबू चौधरी ने बताया कि अभी संस्था की शुरूआत गाजियाबाद व नोएडा से की जा रही है, मगर जल्द ही दसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा लोगों और अनपढ़ बच्चों को मदद पहुंचाना है। संस्था की अध्यक्ष खुशबू चौधरी ने कहा कि आज भी देश में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्हें बुनियादी जरूरतें जैसे शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं तक उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। खासकर बच्चे जिन्हें शिक्षा का मौका नहीं मिल पाता है।
सस्था उनकी जिंदगी में बदलाव लाने का कार्य करेगी। संस्था ने अपना ऑनलाइन प्लेटफार्म भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग ऑनलाइन दान कर सकेगे और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे। इस प्लेटफार्म पर दान की गई राशि का उपयोग सीधे उन परियोजनाओं में किया जाएगा, जो बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं। नयी पहल संस्था के सदस्यों ने सभी लागों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है। व्यवसायियों और शिक्षकों ने संस्था को अपना समर्थन दिया है और कई युवा स्वयंसेवक भी इस मिशन में शामिल हो चुके हैं।