रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय 50 नयागंज पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों के पंजीकरण एवं लाइसेंस का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे व्यापारियों के पंजीकरण व बड़े व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए और बताया गया कि जिन व्यापारियों के पंजीकरण नहीं है उन पर 200000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
बड़े व्यापारियों पर लाइसेंस न होने पर 1000000 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कैंप का आयोजन सहायक आयुक्त खाद अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया।
इसमें व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल दिनेश सिसोदिया मुकेश प्रजापति मूलचंद गर्ग अमन सिसोदिया देवानंद कश्यप मुकेश गुप्ता संजय गुप्ता मोहित गोयल अनिल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।