अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मार्गदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

यूपी/अमरोहा :- धनोरा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मार्गदर्शन केंद्र खोला गया है। केंद्र का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सबनीश दिनकर व प्रान्त संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा ने धनोरा में गुरुवार किया। साथ ही धनोरा शहर की नगर कार्यकारिणी घोषित की। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की आवाज़ को सशक्त करने के लिए केंद्र खोले जा रहे हैं। 

ग्राहक पंचायत जैसी संस्थाएँ समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को मज़बूत करती हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वाशणे, प्रचार प्रसार आयाम प्रमुख पवन कुमार, सुधीर, प्रतीक, प्रियंका झा, करुण शर्मा, विनीत भटनागर, नवीन त्यागी, नरेंद्र कुमार त्यागी, वरुण त्रिवेदी आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post