रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद:- संजय नगर सैक्टर 23 के रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया। 15 अगस्त को कमेटी के सदस्य आजादी की खुशियों को साझा करते हुए पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और बिरेंद्र बाबू वर्मा के साथ रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष करते हुए ध्वजारोहण किया तथा लडडू प्रशाद का वितरण कर सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी।
इस अवसर पर मोहन सिंह रावत ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि हम भगवान् श्रीराम को मानने वाले लोग है। और कानून में हमारी पूरी आस्था है। कानून जो भी करेगा हम सभी उसका सम्मान करेंगे। बिरेंद्र बाबू वर्मा ने कहा कि हम यहाँ श्रीराम जी के मंच पर खड़े हैं। और हम किसी से कोई विवाद नहीं चाहते लेकिन एक रजिस्टर्ड संस्था को उसके बायलाज के अनुसार ही चलाना चाहिए। प्रदीप चौधरी ने कहा कि भगवान् श्रीराम का काम कभी भी रूकता नहीं है। और इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जायेगा।
कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चांदीवाल ने भी सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में मोहन सिंह रावत, अशोक चांदीवाल, बिरेंद्र बाबू वर्मा, प्रदीप चौधरी, भगीरथ सिंह रावत, आर एस शर्मा, पवन शर्मा, अरूण शर्मा, अखिलेश सिंह, राजेश्वर यादव, कौशल तेवतिया, पूजा सिंह, सुरेन्द्र कुमार, जितेंद्र राठी, कपिल वशिष्ठ, मनोज वर्मा, मुन्ना दुबे आदि सम्मलित रहे।