रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- हरिद्वार के जंगल से सेट ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आवागमन जारी है। जंगल से सेट क्षेत्र में हाथियों द्वारा अक्सर ग्रामीणों की फसल को बर्बाद किया जाता है और आबादी क्षेत्र में हाथियों के झुंड आ धमकते हैं।
कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े चार जंगली हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके में घुस आया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों का यह झुंड कई खेतों में घुस गया और वहां खड़ी फसलों को रौंद डाला। देखते ही देखते धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। हाथियों की आवाजाही के दौरान कई लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों का झुंड करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में घूमता रहा। खेतों में मक्की और धान की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीण दूर से शोर मचाते रहे, मगर हाथी बेखौफ इधर-उधर घूमते रहे। ग्रामीणों का आरोप किया है दिन हाथी ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर देते। वन विभाग द्वारा जारी गश्त पर्याप्त नहीं है। आबादी क्षेत्र में जानवरों के आवागमन से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हैं।