रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने भी दिल्ली पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा गुरु साहिब उनके लंबी उम्र और इसी प्रकार सेवा का अवसर प्रदान करते रहें।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के रूप में सरदार हरमीत सिंह कालका समाज व देश की सेवा दिन-रात कर रहे हैं, जिससे आज हजारों लोग प्रेरणा ले रहे हैं। सरदार बलप्रीत सिंह की गाजियाबाद के बाद दिल्ली-एनसीआर व पूरे उत्तर प्रदेश में भी अलग पहचान बन रही है और वे राजनीति के साथ समाज, धर्म व देश सेवा में भी मिसाल कायम कर रहे हैं।