रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- डी०पी०एस०एच०आर०आई०टी कैंपस में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आधारशिला, छबील दास स्कूल,इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, डी०पी०एस०एच०आर०आई०टी० कैंपस, नेहरू वर्ड स्कूल आदि कई विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंदना अदलखा, रजनी गोयल, प्रिया ढल , दीप्ति सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व गायत्री मंत्र के साथ किया गया। सरस्वती वंदना के उपरांत जूनियर व सीनियर विंग द्वारा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया।
जिसमें जूनियर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने प्रथम ,एस०जी० पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व छबील दास पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में एस०डी० ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने द्वितीय, व डी०पी०एस० एच०आर० आई०टी० कैंपस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए एवं उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी शेखर द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया।