श्री योग अभ्यास आश्रम कनखल में ‌ निशुल्क आठ दिवसीय योग प्रशिक्षण तथा योग चिकित्सा शिविर का आयोजन





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- कनखल स्थित श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में‌ आज से ‌महाप्रभु राम ‌ लालजी महाराज, योगेश्वर श्री मुल्क राज जी महाराज सतगुरु श्री देवी दयाल जी महाराज की प्रेरणा से आठ दिवसीय ‌ निशुल्क ‌ योग प्रशिक्षण तथा योग‌  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी योगाचार्यों द्वारा सुबह व शाम को ‌ योग साघकों को योग अभ्यास ‌ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ‌ शारीरिक संबंधी बीमारियों का योग द्वारा ‌ पीड़ित व्यक्तियों का ‌ उपचार किया जाएगा। 
                                                  
श्री योगाभ्यास मिशन की प्रमुख योगाचार्या  डॉ दमयंती शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‌सद्गुरु की प्रेरणा से आज दिनांक 26 अगस्त से ‌ 2 सितंबर तक आठ दिवसीय निशुल्क साधकों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रातः ‌ 7:00 से 8:30 बजे तक साएं 4:30 बजे से 5:30 तक योग साधकों को ‌ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रातः 8:30 से 10:00 तक व‌ शाम 3:00 से 4:30 तक बीमार व्यक्तियों का योग द्वारा ‌ ‌इलाज किया जाएगा। अनुभवी योगाचार्य द्वारा साधकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ‌‌ बीमार व्यक्तियों को योग विधि द्वारा ‌ रोग का निदान‌ कर समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

योग शिविर में महाप्रभु रामलाल  महाराज जी द्वारा मानव जीवन उत्थान हेतु बनाए गए जीवन तत्व आसनों तथा विभिन्न योगिक क्रियाओ के निरंतर अभ्यास से  मानव अपने जीवन को किस प्रकार से  स्वस्थ और सुंदर बना सकता है, योग की संपूर्ण व विस्तृत जानकारी योग आचार्यों द्वारा शिविर के माध्यम से दी जा रही है। आज के भौतिक युग  में मानव जीवन में आने वाली बीमारियां जैसे माइग्रेन, बीपी, शुगर, ‌साइटिका,कैंसर,सिरदर्द, हड्डी रोग, पेट व नेत्र विकार संबंधी बीमारियों पर योग द्वारा ‌निदान प्राप्त करअंकुश लगाया जा सकता है। 

प्राणायाम तथा ध्यान  योग द्वारा मनुष्य अपने तन के साथ-साथ अपने मन को भी शांत कर अपने जीवन‌ को परमात्मा से जोड़कर ज्ञान ‌की प्राप्ति कर सकता है। ‌ श्री योग अभ्यास कनखल मिशन के योगाचार्यों ने जन मानस से अधिक से अधिक संख्या में ‌ आयोजित शिविर का ‌ लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post