लोनी मे दोड रही " विकास एक्सप्रेस ": रंजीता धामा




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 32 व वार्ड 49 मे लगभग 5 करोड 20 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष का ढोल- नगाडों के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि अपना लोनी क्षेत्र अब विकास की रफ्तार पकड चुका है आज लोनी के 32 व 49 वार्ड की ब्रज विहार,राम विहार,कावेरी सिटी,गढी शब्लू,अमन गार्डन,मांडला व अशोक विहार मे हमने 5 करोड रूपये की लागत से होने जा रहे इंटरलाकिंग टाइल्स व आर सी सी नालियों का उद्घाटन किया है जिनमे हमारे साथ वार्ड के सभासद व लोनी की सम्मानित जनता साथ रही है।

हम लोगों का उद्देश्य जनता की भलाई के लिये विकास कार्य करवाना है जिसमे हम लोग किसी भी तरह के संघर्ष करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं आप सभी लोग जानते हैं कि किस प्रकार से टेंडर प्रक्रिया को भी रोकने का कुत्सित प्रयत्न पूर्व मे किया गया था लेकिन मै अपनी लोनी की जनता के लिये रात-दिन धरने पर बैठी रही एवं जिलाधिकारी के साथ भी बैठक की। तब जाकर ये आम जन मानस के कार्यो की टेंडर प्रकिया को चालू किया गया। लेकिन मै रंजीता धामा किसी से भी डरने वाली नही हूं जिस प्रकार से मैने अपने लोगों के लिये संघर्ष किया है आगे भी ये विकास की एक्सप्रेस ऐसे ही चलेगी आप सभी लोनीवासी बस मेरे साथ खडे रहें।

इस अवसर पर रंजीता धामा ने आने वाले समय की विकास योजनाओं को लेकर भी जनता के साथ बाते की तथा निकट भविष्य मे भी करोडों रूपये के विकास कार्य जनता को बीच कराये जायेंगे इसके लिये जनता को आश्वस्त किया ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता व जनता के दिल के राजा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा की लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा मनोज धामा व रंजीता धामा जिंदाबाद के नारे लगाये जनता ने रंजीता धामा को लड्डू खिलाकर विकास कार्यों के लिये धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सभासद विजयपाल सभासद मुमताज,नौशाद सैफी,बहादरा कसाना,श्री पाल,सुभाष कसाना,सुमित शर्मा,हाजी बाबू कुरैशी,कयूम,लियाकत,नन्हे,शकील धामा,रियाज,ताहिर,इमरान,अनिल शर्मा, नैना,रूबी,चमन शर्मा,अनुज प्रधान,अजहर मलिक,वाजिद मलिक सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post