◼️सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में अधिकारियों को बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश
विशाल वाणी.....✍🏻
मुजफ्फरनगर :- उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख नरेंद्र कश्यप शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के दौरे पर रहे। सुबह उन्होंने आवास गोकुल सिटी हरिद्वार रोड पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे, लोगों की उन्होंने समस्या सुनी। तो अधिकारियों और संबंधित विभाग के प्रमुख को निर्देश दिए की जनता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। जो भी लंबित काम है, उनको समय रहते पूरा किया जाए। जनता को परेशान ना होना पड़े और कार्य में गुणवत्ता बरती जाए ।इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नेताओं और पार्टी के प्रमुख लोगों से मुलाकात की, उनसे आगामी विधानसभा चुनाव और आयोजनों को लेकर चर्चा भी की।
सर्किट हाउस निरीक्षण भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक की
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस निरीक्षण भवन मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मंडल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की मंडलीय और जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों के द्वारा कराए गए कार्यों और मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों को लेकर पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ वाली सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है। जिसमें जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी विभागों पर मंत्री और प्रभारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तो वहीं अधिकारियों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि वह गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें और सरकार की मंशा के अनुरूप जिम्मेदारियां को निभाने का काम करें। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता के साथ व्यवहार अच्छा रखा जाए और जनसुनवाई भी बेहतर ढंग से होती रहे।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है विकास का नेटवर्क
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जब से यूपी में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली सरकार है यहां विकास का नेटवर्क बढ़ रहा है। पहले लोगों को परेशान और बीमार प्रदेश मिला था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बेहतर ढंग से चलने का काम किया है। साथ ही यहां शिक्षा, बिजली ,स्वास्थ्य के साथ ही विकास का आधारभूत ढांचा भी मजबूत बनाया जा रहा है ताकि आमजन को परेशान ना होना पड़े। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में लगातार हाईवे और सड़क की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि बड़ी आबादी को लाभ हो सके। इसके साथ ही व्यापारियों और ट्रांसपोर्टस भी इस व्यवस्था से संतुष्ट और खुश नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक समय में अपराध का ग्राफ बहुत अधिक होता था लेकिन जिस तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों की सफाई के निर्देश देते हैं उससे कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्तर प्रदेश और खासतौर से पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में काफी बेहतर हुई है। पिछले कई सालों से देखा जा रहा है कि बदमाश सलाखों के पीछे जा रहे हैं या उनको सीधे यमराज के पास पहुंचा जा रहा है। मुजफ्फरनगर के दौरे पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पार्टी के प्रमुख नेताओं और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।