रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जी. एच. 7 सोसायटी में एओए के चुनाव व चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों की तारीख का ऐलान हो गया है। मतदान एवं मतगणना की तारीख 29 जून 2025 रखी गई है।
वर्तमान एओए द्वारा समय से चुनाव नहीं करवाए जाने के कारण निवासियों को डिप्टी रजिस्टर कार्यालय गाजियाबाद का रुख करना पड़ा था जिसके बाद डिप्टी रजिस्टर गाजियाबाद द्वारा दिनांक 29 मार्च 2025 को अपने आदेश में सोसायटी की वर्तमान एओए को कालातीत घोषित कर जिला कुष्ठ अधिकारी को सोसायटी का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था एवं एक माह में चुनाव करवाने के आदेश दिए थे।
लेकिन काफी समय से तत्कालीन कालातीत एओए के पदाधिकारियों द्वारा कई मीटिंग और आदेश जारी किए जाने के बाद भी नामित चुनाव अधिकारी को कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ जिस कारण 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सोसायटी में निर्वाचन सम्पन्न नहीं हो सके।
निवासियों द्वारा चुनाव एवं चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों की तारीख घोषित किए जाने को लेकर लगातार नामित चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद से निरंतर संपर्क स्थापित कर जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान कर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने की मांग उठाई, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 2 जून 2025 को नामित निर्वाचन अधिकारी (जिला कुष्ठ अधिकारी गाजियाबाद) द्वारा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया।
चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी की तरफ से उनकी टीम द्वारा सोसायटी पहुंच कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी का आदेश सोसायटी एओए कार्यालय व सोसायटी के सभी टावर्स के नोटिस बोर्ड पर निवासियों की मौजूदगी में चस्पा किया गया।