केदारनाथ के समीप हेलीकॉप्टर ‌ दुर्घटनाग्रस्त हादसे में चालक सहित 6 श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड की केदारनाथ यात्रा में केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा ‌ आयरन कंपनी का हेलीकॉप्टर आज सुबह खराब मौसम की वजह से हादसे का शिकार हो गया हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत होने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे ‌ की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।                                                   
चार धाम हेली यात्रा पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है।  हादसे वाली घटना स्थल पर NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की।हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नेपाली मूल की महिलाओं ने हादसा होने की सूचना दी थी। 

हादसे के समय वे गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही थीं कि उन्होंने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को फोन करके बताया। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी बताई जा रही है। गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में हेलीकॉप्टर गिरा है। मलबा बरामद कर लिया गया है। शवों को भी मलबे से निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर हादसे में BKTC के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत की भी मौत होने की खबर है।पिछले महीने 8 मई को गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर गंगनानी के समीप एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। 

हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की जान गई थी।  हेलीकॉप्टर ने 8 मई 2025 को सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी कि हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मारे गए 4 यात्री मुंबई और 2 आंध्रप्रदेश के थे। हेलीकॉप्टर एरोट्रांस कंपनी का था।

Post a Comment

Previous Post Next Post