रिपोर्ट :- अजय रावत
ग़ाज़ियाबाद :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में विकास को लेकर बेमिसाल सफलता हासिल की है। यह बात यहाँ शास्त्री नगर में डा० सुभाष गुप्ता के आवास पर कविनगर मंडल के शक्ति केंद्र 6 की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के ग्यारह वर्ष देश की जनता के लिये सेवा, समर्पण और सुशासन के नाम रहा है। जिसमें समाज के सभी वर्गों को परस्पर सम्मान देते हुए सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास तथा सबका प्रयास की भावना से कार्य किये हैं। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राष्ट्र बन चुका है।
श्री सिंह ने कहा कि 2014 से पूर्व देश कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था लेकिन आज देश की जनता सरकार की उपलब्धियों और पारदर्शिता को लेकर आश्वस्त है। सरकार अपनी योजनाओं व नीतियों के लिए जनता से संवाद स्थापित कर रही है। गाँव गाँव में विकास कार्य करते हुए लोगों के बीच जल नल सड़क और शौचालय निर्माण के कार्य से ग्रामीणों को लाभान्वित किया है। इस विकास की नींव हमारी आपकी और जनता के एक एक वोट से रखी गई है। 2047 तक भाजपा के नेतृत्व में एक विकसित राष्ट्र बनाने का हम सभी को संकल्प लेना है और इसके लिए सभी देशवासियों को जागरूक करना होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, इनंद्रमणी अग्रवाल, पूर्व पार्षद साहिब सिंह सिरोही, डा० महेश अग्रवाल, डॉक्टर सुभाष गुप्ता, जे पी गौड़, ए पी त्यागी, जे पी शिशौदिया, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल जिन्दल, एस बी सिंह, एस एस त्यागी आदि उपस्थित रहे।