गुरूकुल द स्कूल की जूडो कोच मंजू नायाल ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की


◼️मंजू नायाल ने अंतर्राष्ट्रीय कुराश रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरूकुल द स्कूल की जूडो कोच मंजू नायाल ने अपनी उपलब्धि से स्कूल, गाजियाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश व देश का भी गौरव बढ़ा दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कुराश रेफरी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। उन्हें टू स्टार अंतर्राष्ट्रीय कुराश रेफरी के रूप में प्रमाणित किया गया है। 

मंजू नायाल ने कहा कि उन्हें यह अमूल्य अवसर कुराश एसोसिएशन, उसके अध्यक्ष रवि कपूर, महासचिव विक्रांत कुमार, स्कूल के निदेशक सचिन वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी के सहयोग व समर्थन से ही मिल पाया है। मंजू नायाल अभी वन स्टार अंतर्राष्ट्रीय कुराश रैफरी ही थी। अब टू स्टार रैफरी बन जाने से वे कुराश की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रैफरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। 

मंजू नायाल ने कजाकिस्तान में हुए 5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स व रूस के याकुत्स्क शहर में 8 वें चिल्ड्रन ऑफ एशिया कुराश इंटरनेशनल गेम्स में इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में भाग ले चुकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post