◼️अस्पताल की खामियों को दूर करने के लिए मुख्य सचिव से बात की
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सांसद अतुल गर्ग व भाजपा के महानगर अध्यक्ष तथा शहर विधायक संजीव शर्मा जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्घ कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कडी में सांसद अतुल गर्ग व विधायक संजीव शर्मा ने गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन के साथ डूंडाहेड़ा क्रासिंग में 50 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक खामियां पाई गईं।
अस्पताल में स्टॉफ की भी कमी मिली। इस पर सांसद अतुल गर्ग व भाजपा के महानगर अध्यक्ष तथा विधायक संजीव शर्मा ने तुरंत ही लखनऊ में मुख्य सचिव को फोन किया और उन्हें अस्पताल के हालात से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने जल्द ही अस्पताल को सभी सुविधाओं से सुसिज्जत किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन ने 5 मार्च तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहीं।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल जल्द ही सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसिज्जत होगा। जनता को सभी सुविधाएं उपलब्घ कराई जाएंगी। महानगर अध्यक्ष तथा शहर विधायक संजीव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ही लक्ष्य है कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के साथ समाज के अंतिम पक्ति में खडे व्यक्ति तक हर सुविधा पहंचे।
यही कारण है कि आज हमारा प्रदेश व देश विकास के मामले में पूरे विश्व के लिए मिसाल बना हुआ है। समाज के हर व्यक्ति तक हर सुविधा का लाभ पहुंचे, इसके लिए वे दिन-रात तत्पर रहेंगे। डूंडाहेड़ा क्रासिंग के अस्पताल के साथ अन्य सरकारी अस्पतालों में भी जनता को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।