पर्यावरणविद डॉ प्रशान्त सिन्हा को मिला "पर्यावरण सेवा सम्मान"





रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 26 फरवरी को आरोग्य सृजन न्यास के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय आरोग्य सम्मेलन में पर्यावरणविद डॉ प्रशान्त सिन्हा को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए "पर्यावरण सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया। 
ब्रिटिश लिंगुआ के संस्थापक डॉ बीरबल झा को अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए "अंग्रेजी साहित्य रत्न पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। 

प्रशान्त सिन्हा पिछले कई वर्षों से अखबारों एवं पत्र पत्रिकाओं के जरिए अपने आलेखों के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। वह अपने मिशन "पचास शहर पचास पेड़" के जरिए भी देश के विभिन्न शहरों में जाकर वहां के स्थानीय लोगों के साथ वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते रहे हैं। प्रशान्त सिन्हा को दर्जनों संस्थाएं सम्मानित कर चुकीं हैं।

पुरस्कार आरोग्य सृजन न्यास की ओर से राम कृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद महाराज द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल, पूर्व डीजीपी मध्य प्रदेश डॉ आनंद कुमार और मनोवैज्ञानिक डॉ उमेश शर्मा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post