पोदार लर्न स्कूल में स्प्रिंग कार्निवाल का आयोजन हुआ





रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग्रेटर नोएडा :- नॉलेज पार्क.5 स्थित ग्रेटर नोएडा पोदार लर्न स्कूल में स्प्रिंग कार्निवाल धूमधाम से मनाया गया। कार्निवाल 17 प्ले स्कूलों के बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रद्धा सिंह, विद्यालय के सचिव पंकज जोशी व प्रधानाचार्य अंतरा रॉय ने किया। गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति के बाद ग्रुप डांस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने देशभक्ति, फिल्मी गीतों एवं भक्ति संगीत पर समूह नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

200 से अधिक बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों और अभिभावकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ रखी गईं। अंतिम चरण में मदर्स रैंप वॉक का आयोजन किया गयाए जिसमें 100 से अधिक माताओं ने अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी माताओं को मिस्ट्री गिफ्ट्स प्रदान किए गए।  विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया व सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।  लोगों ने स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post