◼️मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी लिया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भीड़ लगी रही। सिद्धेश्वर महादेव का अभिषेक करने के लिए मंदिर में अनेक शहरों से श्रद्धालु आए। सभी ने मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड भक्तों के अभिषेक का सिलसिला प्रातः से देर रात्रि तक चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने सिद्धेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की व जल, दूध आदि से उनका अभिषेक किया।
आचार्य बृजेश मिश्र ने पूजा-अर्चना व भगवान का अभिषेक कराया। मनोज नागर दुजाना, अक्षय भाटी नोएडा, मोहित गुप्ता मुरादनगर, मुन्ना आगरा, शारदा मेरठ, ज्योति शर्मा गाजियाबाद, अंबुज त्यागी गाजियाबाद, यश मेरठ, सुशील चौधरी, पूजा चौधरी शास्त्रीनगर, परवीन अरोरा नोएडा, मेघा गाजियाबाद, रिकांक्षा गाजियाबाद आदि ने परिवार सहित अभिषेक किया। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वै़द्य से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वै़द्य ने बताया कि गुरूदेव श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अनुकम्पा से मंदिर में महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में पूजा-अरने से साी कष्ट दूर होते हैं और सिद्धेश्वर महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इसी के चलते महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शहरों के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया।