रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मार्ग दर्शन स्पोर्टस अकैडमी ने एके क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे गोल्ड कप अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में दीवान क्रिकेट अकैडमी को आसानी से हरा दिया। म 240 रन के टारगेट को टीम ने मैन ऑफ द मैच सौरव कुमार सिंह के नाबाद शतक की मदद से 3 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। मैच में टॉस दीवान क्रिकेट अकैडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 38.4 ओवर में 239 रन बनाकर आउट हो गई। देव राजोरा ने सबसे अधिक 73 रन बनाए। राजा व स्वरित शर्मा ने 33-33 रन का योगदान दिया।
मार्ग दर्शन स्पोर्टस अकैडमी की तरफ से मोनू कुमार, शुभांकर व रेहान ने 3-3 विकेट लिए। 240 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में मार्ग दर्शन क्रिकेट अकैडमी को कोई परेशानी नहीं हुई। टीम ने 28.1 ओवर में 3 विकेट पर 241 रन बनाकर मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। सौरव कुमार सिंह ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। 71 गेंद की पारी में उन्हेांने 11 चौके व 6 छक्के लगाए। कुणाल शर्मा ने 48 गेंद में 9 चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। तुषार राजपूत ने 39 रन का योगदान दिया।