रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव कमेटी महानगर ने संत गुरु रविदास महाराज की 648 वी जयंती को बड़े धूमधाम से मनाते हुए शहर के मुख्य बाजारों में शोभायात्रा निकाली।
बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव कमेटी 2025 गाजियाबाद द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो रविदास मंदिर कांजीमल जाटववाडा नवयुग मार्किट गाजियाबाद से शुरू होकर अम्बेडकर रोड मालीवाडा चौक से कल्लू पूरा डासना गेट होते हुए रामतेराम रोड जी टी रोड रेलवे रोड बजरिया घंटाघर अनाजमंडी चौपला मंदिर होते हुए नवयुग मार्किट डॉ अम्बेडकर पार्क मे समापन हुआ।
कार्यक्रम मे गुरु रविदास के जीवन दर्शन पर झांकियों का
आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जय सिंह गौतम अध्यक्ष संजीव बखरवा महामंत्री गौरव बौद्ध कोषाध्यक्ष व आनंद सिंह चंद्रेश एडवोकेट, रामेश्वर दत्त एड , शेर सिंह एड, हरस्वरुप ठेकेदार ,कमलेश कुमारी एड, सुरेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, ललित दास, तरुण, विक्की, गजेंद्र, शीलाकूर केन, नितिन केन,देवपाल हरित, जुगनू गौतम, रीना सुमन शारदा मीनाक्षी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।