रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- अमित्र फ़ाउंडेशन्स ने प्राथमिक विद्यालय सिहानी 4, गाज़ियाबाद में बच्चों की सुविधा के लिए एक नए शौचालय का निर्माण कराया है। इस शौचालय का उद्घाटन आज खंड शिक्षा अधिकारी एनके सिंह को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनके सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए और इस प्रकार के कार्यों को छात्र छात्राओं के लिए करना चाहिए। अमित्र फ़ाउंडेशन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बत्रा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पिछले 25 वर्षों से शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं जो जारी रहेंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन सचिव श्रीमती अंजू उपाध्याय ने कहा कि यह संस्था का हमारा दायित्व है कि हम समाज के लिए कार्य करें जिससे एक सशक्त समाज का भारत का निर्माण हो सके। बी एल बत्रा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी एनके सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अमित्र फ़ाउंडेशन्स द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिहानी में किए गए अन्य कार्यों में पूर्व में दो कमरों की छतों की मरम्मत, स्टेज, टाइल्स वर्क एवं पानी की व्यवस्था आदि अनेक कार्य शामिल हैं।