रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओ द्वारा क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही अनेक प्रकार की गतिविधियों में भी भाग लिया। प्री प्राईमरी के सभी छात्र-छात्राएॅं सैन्टा की पोशाक में विद्यालय में आकर्षण के केन्द्र रहे।
छात्र-छात्राआंे के लिए मैजिकल बॉल्स, डान्सिंग ग्लासैस, लेमन रेस एवम् स्पून गेम आदि का आयोजन भी किया गया। सैन्टा ने बच्चो को उनके मनपसंद उपहार भी दिए। स्कूल प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारत की अखण्डता तथा विविधता में एकता के परिचायक होते है जिससे विद्यार्थियो मे बचपन से ही आपसी सदभाव व सौहार्द की भावना बलवती होती हैं।