रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में अनुराग शर्मा, प्रभारी, कोतवाली घंटाघर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान, जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लंबे समय से समाज सेवा की दिशा में प्रतिबद्ध है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता का एक माध्यम होने के साथ-साथ समाज में संवेदनशीलता और मानवता का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम में दीपक गर्ग, राजेश बंसल, संजय गुप्ता, अनिल गर्ग, अमन सिसोदिया, नरेन्द्र कुमार बिल्लू, प्रेम प्रकाश चीनी, मोहित गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सुंदरलाल, नरेश ठाकुर, जगमोहन जॉन, संजय बिंदल, पिंकू सिंह, राजेंद्र कुमार राजू, सुनील कुमार एडवोकेट, अनिल गुप्ता, मोहम्मद ग़ालिब, महेंद्र कुमार, सोनू सैनी सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता में मंडल के समर्पित सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग और सक्रियता ने इस आयोजन को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बना दिया। सभी गणमान्य अतिथियों और उपस्थितजनों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।