रिपोर्ट :- अजय रावत
यूपी/प्रयागराज :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ में प्रवास कर रहे हैं। प्रवास के दौरान वे तथा अन्य संत धर्म आदि पर चर्चा भी कर रहे हैं। बुधवार को महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य, महंत चमन गिरी महाराज हिमाचल, महंत किशन गिरी महाराज दादरी, प्राचीन देवी मंदिर द्वारकापुरी दिल्ली गेट के मंहत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत विजय गिरी महाराज पटेल नगर महंत सोम गिरि महाराज हिमाचल ने बुधवार को सनातन धर्म को मजबूत करने, हिंदुओं को एकजुट करने, भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने आदि को लेकर चर्चा की।
महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने कहा कि अपने गुरू श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के आशीर्वाद से ही उन्हें प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण आयोजन है। कुंभ मेला देश में केंद्रीय आध्यात्मिक भूमिका निभाता है और आम भारतीयों ही नहीं विश्व भर के लोगों पर जादुई प्रभाव डालता है। यह मेला खगोल विज्ञान, ज्योतिष, आध्यात्मिकता, कर्मकांड की परंपराओं, सामाजिक, सांस्कृतिक रीति.रिवाजों और ज्ञान को भी समृद्ध बनाता है। प्रयागराज महाकुंभ में लाखों संत आ चुके हैं, जो धर्म, आध्यात्म, ज्यांेतिष, भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए चर्चा भी कर रहे हैं।