अद्वैत पब्लिक स्कूल व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल  व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा क्रिसमस डे का उत्सव ााूमधाम से मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्था के प्रांगण को लाइट्स व क्रिसमस ट्री से सजाया गया। स्कूल के दिव्यांग बच्चे ने सैंटा बनकर सभी साथी बच्चों को उपहार वितरण किए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। 

संस्था की डायरेक्टर  निधि देवेश्वर ने सभी बच्चों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और उन्हें प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व आपसी सदभाव, एकता व सौहार्द का संदेश देता है। सभी बच्चों को स्नैक्स वितरित किए गए। संस्था के अध्यापक मनीराम पाठक, सुनता सिंह, आरती मिश्रा, अंजली त्यागी अंशिका, आसू कुमार, विजय उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post