इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव सोजॉर्न धूमधाम से मनाया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव सोजॉर्न धूमधाम से मनाया। विद्यालय की असिस्टेंट डायरेक्टर व  प्रधानाचार्या रेनू शर्मा के मार्गदर्शन में हुए वार्षिकोत्सव की मुख्य अतिथि ज्योति तनेजा भसीन व विशिष्ट अतिथि तपेन्दु समिति की अध्यक्ष शालिनी सिंह रहीं। 

उन्होंने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। वार्षिकोत्सव सोर्जान में विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति, रचनात्मकता और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। सभी अतिथियों व अभिभावकों का संयोजक मालती डागर ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post