नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी का गाज़ियाबाद सपा कार्यालय पर हुआ स्वागत





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी को स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस पर प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस समारोह में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें अतुल सक्सेना राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजन कश्यप महानगर महासचिव, राज देवी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा, सुरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष, दुर्गेश चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा, किरण कालिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, मोहम्मद अब्बास हैदर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा, सरदार अवतार सिंह साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष, कमलेश यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मुकेश यादव जिला सचिन, कृष्णा यादव जिला सचिव, सौदान गुर्जर जिला सचिव, रवि यादव, गुड्डू यादव, आशु अब्बासी राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, असलम कुरैशी जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, कर्मवीर सिंह जिला सचिव, नीरज तोमर जिला उपाध्यक्ष, हिना सिंह, रोजी, नवीन कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, खालिद बुखारी जिला सचिव, दिनेश प्रधान, रिजवान चौधरी, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post