रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र चौधरी द्वारा जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाए जाने पर अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र चौधरी ने गाजियाबाद के दो बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जनरल वीके सिंह को अंगवस्त्र भेंट किया और उनके नए पद पर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर अजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनरल वीके सिंह एक अनुभवी और योग्य नेता हैं और उनकी नियुक्ति मिजोरम के राज्यपाल के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनरल वीके सिंह को उनके नए पद पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।