रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- तेरा किया मीठा लागे, हरि नाम पदार्थ नानकाश् के अमर संदेश के प्रणेता, शांति और बलिदान के पुंज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने शत-शत नमन किया। उन्होंने सभी से श्री गुरू अर्जन देव के संदेशों को अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
30 मई 1606 को मुगल शासक जहाँगीर के आदेश पर उन्हें भीषण यातनाएं दी गईं, जिसके बाद उन्होंने सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, मगर धर्म, सत्य व मानवता पर कोई आंच नहीं आने दी। इस पावन अवसर पर सिख यूथ टीम ने गुरु सिंह सभा बजरिया गुरुद्वारे व गुरुद्वारा भूड़ भारत नगर गाजियाबाद में ठंडे मीठे जल की छबील की सेवा की। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु साहिब के परोपकार के मार्ग पर चलते हुए यह सेवा एक प्रेरणा है।