हरिद्वार की उपनगरी कनखल में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ‌राहुल गांधी के जन्मदिवस पर‌ रक्तदान शिविर का आयोजन




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- कनखल स्थित ‌बोहोडियोवाला थला में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व यूथ कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

‌ कनखल में आयोजित ‌ रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मुखर होकर देश के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं। निश्चित ही वह इस अहंकारी सरकार से शोषणमुक्त समाज की रचना करेंगे।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर से निश्चित ही समाज में रक्तदान के लिए जागरुकता बढ़ेगी।

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करें। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं, शोषित पीड़ित समाज की आवाज है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, महेश प्रताप राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी, उज्जवल वालिया, गौरव तेश्वर, मधुर वासन, धनीराम शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर मोहन सिंह राणा, अरूण चौहान, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा, सुमन अग्रवाल, आदिल गुर्जर, दिव्यांश, कैश खुराना, तेजेश्वर कुंज, कुर्बान, आमिर सोहेल, भगवती देवी‌ सहित कई कांग्रेस कर्ताओं ने ‌भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post