रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- इंटर अकैडमी ट्राइडेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में आरूष पुनिया की घातक गेंदबाजी ने एमडीसीए की ए टीम को रोमांचक जीत दिला दी। टीम ने ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब को 18 रन से हरा दिया। ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब जीआर स्टेडियम पर खेले गए मैच में एमडीसीए की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। कप्तान दिव्यांश ने 37 रन की पारी खेली। अक्षज चौधरी ने 27 रन व विवान गुप्ता ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। टीम को 30 अतिरिक्त रनों का तोहफा भी मिला।
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब 27.5 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गया। हर्षित पाल ने सबसे अधिक 45 रन की पारी खेली। युग ने 18 रन व देवांश सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। एमडीसीए के गेंदबाजों ने 36 अतिरिक्त रन दिए। आरूष पुनिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में महज 8 रन दिए और 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। विवान गुप्ता ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरूष पुनिया को दिया गया।