प्रथम ओपन गाजियाबाद शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आगाज, देशभर के 1000 से अधिक शूटर शामिल




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जनपद में प्रथम ओपन गाजियाबाद शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं और 2036 ओलंपिक मेजबानी की दिशा में नींव साबित होंगे। कार्यक्रम में विधायक अजित पाल त्यागी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी जयप्रकाश नोटियाल, सीडीओ अभिनव गोपाल, मेजर ध्यानचंद के पौत्र गौरव ध्यानचंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मनीष नरवाल, एशियन मेडलिस्ट वरुण तोमर और वर्ल्ड कप मेडलिस्ट भक्ति शर्मा सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 24 से 28 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से 1000 से अधिक शूटर पंजीकरण कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस मंच पर अनुभवी और नए खिलाड़ियों को एक साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा, जिससे उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता को यूरोप की प्रमुख शूटिंग आर्म्स कंपनी ‘मोरनी’ ने प्रायोजित किया है, जो सामान्यतः अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को ही समर्थन देती है।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में पार्थ राणा, सार्थक शैल, रुद्रांश शर्मा, हंसिका और तनुश श्री शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। आयोजन में कई तकनीकी अधिकारियों व आयोजकों की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post