गाजियाबाद की बेटी 14 साल की यशिका शर्मा की मुख्यमंत्री से अपील, स्कूलों में श्री राम पर अध्याय शामिल करने की मांग




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गाजियाबाद की होनहार छात्रा यशिका शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक विशेष अपील की है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रभु श्री राम से संबंधित एक अध्याय या विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। यशिका शर्मा, गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार पंडित कपिल शर्मा की पुत्री हैं। उनकी माता का नाम मीनाक्षी शर्मा है। वह छात्र सेकंड पटेल नगर स्थित चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल कक्षा 8  की छात्रा हैं

यशिका शर्मा का मानना है कि श्री राम के जीवन से बच्चों को आदर्श, मर्यादा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्कूलों के शिक्षक बच्चों को रामायण और भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों के बारे में भी जानकारी दें, ताकि विद्यार्थियों में संस्कार और भारतीय संस्कृति की समझ विकसित हो सके।

यशिका ने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को धार्मिक और नैतिक ज्ञान देना भी आवश्यक है। उनका यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। अब देखना यह होगा कि गाजियाबाद की इस बेटी यशिका शर्मा की यह अपील मुख्यमंत्री तक कब पहुंचती है और इस पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post