टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने एसकेआई यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रथम मुकेश जोशी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व एसकेआई यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 39 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसकेआई यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के गेेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे टीम निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। अंकित शर्मा ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। उदित राज ने 29, ली नव दत्ता व आर्यन ने 18-18 रन का योगदान दिया। 

सार्थक चौधरी ने 7 ओवर में 21 रन देकर 4 व प्रेरित जोशी ने 6 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। 150 रन का लक्ष्य भी एसकेआई यमुना स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के लिए कठिन साबित हुआ और वह 32 ओवर में 110 रन पर ही आउट हो गया। उज्जवल कुमार सिंह ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। नैतिक सिंह ने 22 व प्रेरित जोशी ने 16 रन का योगदान दिया। पृथ्वी तोमर ने 8 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। मौलिक ने 7 ओवर में 15 रन देकर व यश पांडे ने 8 ओवर में 11 रन देकर 2-2 विकेट लिए। पृथ्वी तोमर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post