रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुरादनगर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को जानकी भवन, कविनगर रामलीला ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आह्वान पर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अटल बिहारी वाजपाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आशु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संवाद और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन आज के राजनैतिक कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है। उनके विचार आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं।
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच और विचारधारा आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही है। विधायक ने एसआईआर अभियान को और दुरुस्त करने के साथ वोट बनवाने के अभियान के दूसरे चरण में पूरी तैयारी के जुट जाने का सभी से आग्रह भी किया। कार्यक्रम संपन्न होने पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मंच पर बलदेव राज शर्मा, अशोक मोगा, आशा शर्मा, अरविंद भारतीय, सरदार एस.पी. सिंह, डॉ. अशोक नागर, अनिल स्वामी, इंदु जोहरी, रनीता सिंह, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राहुल चौधरी, डैनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गुंजन शर्मा द्वारा किया गया।
अभियान के महानगर संयोजक बॉबी त्यागी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में महानगर पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा मुरादनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, राहुल तोमर, राहुल गोयल, विपिन चौधरी, गजेंद्र सिंह सहित विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।