रिपोर्ट :- अजय रावत
नई दिल्ली :- जंतर-मंतर: वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है… और न ही खत्म होगी। आल इंडिया युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हज़ारों युवाओं ने आज चुनाव आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
आल इंडिया युवक कांग्रेस के आह्वान पर, गाजियाबाद युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचे और लोकतंत्र बचाने के संकल्प के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
आसिफ सैफी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आज लोकतंत्र की गूंज सुनाई दी। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सिपाहियों का लोकतंत्र की रक्षा का अटूट प्रण है।
आसिफ सैफी ने कहा, "जब तक वोट चोरी के खिलाफ न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। लोकतंत्र किसी की जागीर नहीं, यह जनता की ताकत है और हम इसे बचाकर रहेंगे।"ज़िला उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, वरिष्ठ युवा नेता सुरज झा,समीर , संजय सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार,आदि।