रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राज नगर सेक्टर 11 में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सेक्टर 11 के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। बच्चों द्वारा गणेश वंदना और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देशभक्ति की झलक साफ-साफ दिखाई दे रही थी।
इस मौके पर रेनू अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, लवली बंसल, शिवांगी द्वारा देशभक्ति और योग की प्रस्तुति देकर स्वस्थ भारत के लिए संदेश दिया गया। महिलाओं द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेनू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की खास पेशकश में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के बाद स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद प्रवीण चौधरी , राजनगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता , डीके मित्तल , अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, संजीत सिंह जसस्ल , सरिता , वसुधा,सिमरन, हेमलता, हरप्रीत, प्रज्ञा, शिवी मौजूद रहे।